फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किराये के कमरे में मिला युवक का शव, परिजन ने जाम लगाकर मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। शहर में युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूजल (20) हुई है और उसका शव किराये के कमरे से मिला है। परिवार का आरोप है कि बेटे ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई है। सूजल की डेढ़ वर्ष से लड़की के साथ दोस्ती थी। ऐसे में उसके परिवार ने हत्या कर दी। न्याय की मांग को लेकर परिवार ने प्रेमनगर में शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने कहा कि पुलिस शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। प्रभावशाली आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पिता ने बताया कि गले पर निशान और मोबाइल चार्जिंग पर होने सहित अन्य पहलुओं से साफ है कि बेटे की हत्या हुई है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो। वहीं पुलिस ने बताया कि जांच तेज कर दी गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें