फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू-कश्मीर से बाहर पढ़ रहे छात्रों की सुरक्षा के लिए विशेष तंत्र बनाया जाए

विज्ञापन
ठाठरी गांव में ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
डोडा। उदयपुर में बीडीएस छात्रा श्वेता सिंह की ओर से आत्महत्या कर लेने से कॉलेज और डोडा जिले में शोक और रोष की लहर है। वीरवार को घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर से बाहर पढ़ रहे छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए विशेष तंत्र बनाने की मांग की।
विज्ञापन

श्वेता सिंह डोडा के ठाठरी क्षेत्र के सहरोठ गांव की रहने वाली थीं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए संबंधित कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय युवा नेता राकेश कुमार ने किया। इसमें गांव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने ‘श्वेता को न्याय दो’ और ‘दोषियों को सजा दो’ जैसे नारे लगाए। राकेश कुमार ने कहा कि श्वेता सिर्फ हमारी बेटी नहीं थी, वो पूरे इलाके की उम्मीद थी। अगर कॉलेज प्रशासन समय पर उसकी परेशानियों को समझता तो आज वो जिंदा होती। हम चाहते हैं कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से अपील की कि वो राजस्थान सरकार से संपर्क कर निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें