फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क की मांग को लेकर डीसी से मिले गढ़ेतर निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। तहसील गुंदना के गांव गढ़ेतर के लोगों ने मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह से मुलाकात की। उन्हाेंने कहा कि गढ़ेतर गांव के निवासी सड़क से वंचित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डीसी को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। लोगों ने कहा कि इस सड़क के लिए वे 20 साल से मांग कर रहे हैं। वे इस समस्या को लेकर हर विधायक से मांग करते रहे हैं।
इस पंचायत के निवासी उचित सड़क की कमी के कारण बुनियादी सुविधाओं तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सैकड़ों बीमार मरीज और गर्भवती महिलाएं कंधों या फिर खाट पर बिठाकर कई किलोमीटर उठाकर जिला अस्पताल में ले जाना पड़ता है। इस कारण अस्पताल ले जाते समय कई मौतें भी हो जाती हैं। डीसी हरविंदर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को धैर्यपूर्वक सुना और सुनिश्चित किया कि सड़क की मांग जल्द ही पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें