उधमपुर। पुलिस ने जवाज अहमद वानी निवासी अकरमाबाद (डोडा) की 71 लाख रुपये की अचल संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त किया है। यह कुर्की पुलिस स्टेशन रेहंबल में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों के व्यापार से प्राप्त धन से संपत्ति अर्जित की थी। संवाद