वाहन सड़क से उतरकर लगभग 15 से 20 फीट नीचे ढलान पर जा गिरा।
डोडा। सड़क दुर्घटना तहसील के भगवा में मंगलवार को हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बोलेरो (जेके20ए-4590) तहसील कार्यालय भागवा जा रही थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से उतरकर लगभग 15 से 20 फीट नीचे ढलान पर जा गिरा।
इस घटना में दो लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के संबद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में आशा देवी (48), पत्नी मूल सिंह, निवासी कास्तीगढ़, जिला डोडा, मूल सिंह (56), पुत्र नसीब सिंह, निवासी सारस कास्तीगढ़, तहसील कास्तीगढ़, जिला डोडा।
स्थानीय अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद