फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के रंग में रंगा रहा उधमपुर शहर

विज्ञापन
उधमपुर में आशिबाजी का नजारा। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। प्रकाश पर्व दीपावली देविकानगरी में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग पूरी रात दीपावली के जश्न में डूबे रहे। आसमानी तीर, पटाखे, फूलझडिय़ों व अनार के साथ आतिशबाजी करते हुए बच्चे व युवा दीपावली के उल्लास व हर्ष को बढ़ाते रहे। सुबह से रात तक शहर के बाजार व ग्रामीण इलाकों में इमारतें दुल्हन की तरह सजी रहीं। वहीं बाजार में रात तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन

दीपावली की खरीदारी को लेकर सुबह से ही लोगों का शहर पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने जहां दीपावली को लेकर जमकर खरीदारी की वहीं, रात में धन व वैभव लक्ष्मी की पूजा व आराधना शुभ मुहूर्त में कर अपने परिवार की सुख व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजन करने के साथ ही बच्चे व युवा आतिशबाजी में जुट गए। देर रात तक यह लोग आतिशबाजी में व्यस्त रहे। शहर का पूरा आसमान आसमानी तीर के साथ रंगा हुआ नजर आ था। शहर में दिन भर मां लक्ष्मी की तस्वीरों की ब्रिकी होती रही। शाम छह बजे के बाद तो बाजार में लगाए गए स्टालों पर मां लक्ष्मी की तस्वीर खत्म हो गई थी, जिससे जाहिर हो रहा था कि धन की देवी लक्ष्मी के तस्वीरों की मांग दीवाली पर बढ़ चुकी है। वहीं मिट्टी के दीपक की मांग शाम तक बनी रही।
जाम की स्थिति से गुजरता रहा शहर
उधमपुर। शहर में बेतरतीब वाहनों के खड़े किए जाने व पार्किंग का समुचित प्रबंध न हो सकने के कारण रविवार को शहर के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर में दीवाली को लेकर खरीदारी से लौट रहे या घर से मार्केट जा रहे लोगों को शहर के मेन बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार में जाम की परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की तरफ से जाम को खुलवाने के लिए जवानों को तैनात किया गया था, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि जवानों को जाम को खुलवाने के लिए दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें