फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भविष्य निधि, पेंशन और बीमा योजनाओं पर चर्चा

Thu, 27 Feb 2025 11:43 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामबन में आयोजित ईपीएफ जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते कर्मचारी भविष्य नि​धि संगठन के अ​धिकारी।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से रामबन में निधि आपके निकट जागरूकता कार्यक्रम पीएफ आयुक्त जम्मू रिजवानुद्दीन की अध्यक्षता में हुआ। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की शिकायतों का निस्तारण करना था।

पीएफ आयुक्त ने कहा कि धोखाधड़ी से बचने के लिए डिजिटल पोर्टलों के माध्यम से शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। भविष्य निधि, पेंशन और बीमा योजनाओं पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निजी स्कूल, फर्म अपने कर्मचारियों का सौ प्रतिशत नामांकन कर उन्हें बीमा, पेंशन का लाभ दें। सभी का समय पर ईपीएफ कोड लेकर अंशदान जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी ने कहा कि 80 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर एएलसी श्रीनाथ सुमन, एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमित कुमार व पुरुषोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें