चिनैनी। लाटी तहसील मुख्यालय में रविवार को पुलिस-पब्लिक की एक बैठक थाना प्रभारी अजय अंगोत्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें गणतंत्र दिवस समारोह के संदर्भ में चर्चा करने के साथ ही अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से मंथन किया गया। वहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेश आ रही समस्याएं उठाते हुए उनके निदान की मांग की है। इसमें कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने, ओवरलोडिंग पर नकेल कसने, सड़कों की हालत में सुधार लाने, लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसने की मांग प्रमुख रही। थाना प्रभारी ने लोगों को समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया। बैठक में सरपंच कस्तूरी लाल गुप्ता, व्यापार मंडल प्रधान कृष्ण लाल गुप्ता, पूर्व सरपंच अख्तर कोका, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अजीज नायक, मोहम्मद यूनुस आदि उपस्थित रहे।