कटड़ा। उधमपुर-रियासी रेंज की डीआईजी सारा रिज़वी ने कटड़ा में रियासी ज़िले में अपराध की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अदालती प्रक्रियाओं के त्वरित निष्पादन और लंबित मामलों के समय पर निपटारे की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
बैठक के दौरान एसएसपी रियासी ने पुलिसिंग के प्रदर्शन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इनमें मामलों का निपटारा, जांच के अधीन मामलों की प्रगति, मृत्यु-जांच की कार्यवाही, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, नशीले पदार्थों के तस्करों और पशुओं की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा जन-शिकायतों का निवारण शामिल था। एसएसपी रियासी ने डीआईजी को एनडीपीएस के तहत जांच के अधीन और विचाराधीन मामलों की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही दोषसिद्धि दर को बढ़ाने और समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया।