चिनैनी के नैना देवी मेले में उमड़े श्रद्धालु। स्रोत : संवाद
- फोटो : udhampur
चिनैनी। नैना देवी में रविवार को एक दिवसीय मेला लगाया गया। मेले का उद्घाटन सुद्धमहादेव चौकी प्रभारी कुलभूषण सिंह ने किया। सुबह से ही नैना देवी के दरबार में लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने नैना देवी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मेले में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय संस्कृति को दर्शाया गया। साथ ही लंगर भी लगाया गया। मेला कमेटी ने बच्चों के लिए झूले भी लगाए थे। मेला कमेटी के प्रधान सुदेश चंद्र ने बताया कि हर वर्ष तमदेह के पावन अवसर पर मेला लगाया जाता है। संवाद