फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीनियर सिटीजंस क्लब ने विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 16 Jun 2025 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर के देविका तट पर अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भेंट करते सीनिय - फोटो : udhampur
विज्ञापन
उधमपुर। सीनियर सिटीजंस क्लब उधमपुर ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। देविका नदी के पवित्र तट पर श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया गया। इसमें क्लब के महासचिव राज गुरु, जुगल किशोर गुप्ता, जुगल वर्मा, दलबीर सिंह, बीके महाजन, ओमेश गुप्ता, डॉ. विकास गुप्ता, सन्मति गुप्ता, मोहन लाल बडू, राकेश, विजय कुमार, विजय कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने दीप जलाए। शांति पाठ का जाप कर दो मिनट का मौन रखा गया। शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति का सामना करने की हिम्मत और सांत्वना देने के लिए प्रार्थना की गई। क्लब के प्रधान महादीप सिंह जम्वाल ने कहा कि कोई भी शब्द ऐसी त्रासदी से मिले घावों को ठीक नहीं कर सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें