किश्तवाड़। किश्तवाड़ में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्थानीय गोरी शंकर मंदिर सरकूट, शिव मंदिर, नीलकंठ मंदिर, शिव मंदिर जिवर सहित हर गांव व शहर के मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया। शिव मंदिर में भंडारा करवाया गया। शिव मंदिर व गौरी शंकर मंदिर सरकूट में प्रतिपक्ष नेता सुनील कुमार शर्मा और उपायुक्त राजेश कुमार शवन किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार सहित कई सामाजिक नेताओं ने दर्शन किए। संवाद