रामबन में महाशिवरात्रि पर निकाली गई शोभायात्रा। संवाद
- फोटो : ramban
रामबन। रामबन जिले में महाशिवरात्रि पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर के मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया था और सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। एक भव्य शिव शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें नीलम लंघे, कुणाल मगोत्रा, गोपाल रैना और राजू शर्मा सहित महा शिवरात्रि समारोह समिति, रामबन के सदस्यों ने भाग लिया, साथ ही विभिन्न धार्मिक और राजनीतिक नेताओं और प्रमुख नागरिकों ने भी भाग लिया। संवाद