फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जल्द पूरा होगा अधर में लटका देविका थीम पार्क का काम

विज्ञापन
देविका थीम पार्क साइट पर पड़ा नगर परिषद का सामान और पार्क की गई गाड़ियां:
विज्ञापन
डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया के लिए कवायद शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर में पवित्र देविका नदी के किनारे 5 साल पहले शुरू किया देविका थीम पार्क बनाने का अधर में लटका काम अब जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 2.70 करोड की डीपीआर तैयार करने के साथ ही जल्द निविदा जारी करने की कवायद शुरू की गई है।
इस देविका थीम पार्क को बनाने का उद्देश्य देविका नदी के धार्मिक महत्व और इससे जुडे इतिहास के बारे में जानकारी देना तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। शहरवासी पांच साल से इस देविका थीम पार्क के बनने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन

साल 2020 में रखी थी नींव, 5 साल से अधर में है काम
डिस्ट्रिक्ट प्लान के तहत 4.65 लाख की अनुमानित लागत से साल 2020 में तत्कालीन उपायुक्त पीयूष सिंगला ने देविका घाट के साथ लगते जलशक्ति विभाग के पुराने स्टोर को स्थानांतरित करवाने के बाद देविका पार्क की नींव रखी थी। लेकिन काेरोना संकट की वजह से काम की गति मंद हो गई। कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद साल 2021 में फिर से काम शुरू किया लेकिन 30 प्रतिशत के आसपास काम पूरा होने के बाद फंड नहीं मिलने से काम अधर में लटक गया।
तीन साल से कबाडखाने, पार्किंग और डम्पिंग स्टेशन के रूप में हो रहा है इस्तेमाल, शहरवासी हैं परेशान
काम बंद होने के बाद बीते 3 साल से देविका थीम पार्क की जगह को नगर परिषद की तरफ से कबाड़ डस्टबिन व अन्य सामान रखने के लिए कबाड खाने और गाड़ियों की पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे यहां गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। इससे आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही सभी शहरवासी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि शहर में पहली बार पवित्र देविका के धार्मिक इतिहास और लोक संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए कोई बडी योजना तैयार की गई है। पांच साल से इसके पूरा होने का बेसब्री से इंतजार है। वर्तमान में यहां जो काम हुआ है, वे भी रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहा है। निर्माण स्थल के कबाड खाने के रूप में इस्तेमाल होने से काफी परेशानी पेश आ रही है। इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा कर राहत देनी चाहिए।

पर्यटकों को मिलेगा देविका और पौराणिक मंदिरों के इतिहास को जानने का मौका:
पार्क में देविका के इतिहास से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। इसके साथ ही पर्यटक इस थीम पार्क में पौराणिक मंदिरों का भी इतिहास और महत्व जान पाएंगे। इसके अलावा उधमपुर और प्रदेश से जुड़ी संस्कृति की भी यहां झलक मिलेगी। देविका नदी के इतिहास से संबंधित कहानियों की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यहां बच्चों के मनोरंजन की विशेष तौर पर व्यवस्था रहेगी। बच्चों के लिए झूले लगेंगे। गाड़ियों के लिए पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

-
देविका थीम पार्क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए नए सिरे से 2.70 करोड़ रूपये की डीपीआर तैयार करने को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द आगे का काम भी शुरू किया जाएगा। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि देविका थीम पार्क का निर्माण जल्द जल्द शुरू हो सकेरोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें