उधमपुर के वार्ड पांच में नवनिर्मित गली का लोकापर्ण करतीं पार्षद सुलक्षणा मगोत्रा
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के वार्ड 5 में वीरवार को पार्षद सुलक्षणा मगोत्रा ने बेकरी शॉप से विजय बंसल तक बनी नवनिर्मित गली का लोकार्पण किया। पार्षद ने कहा कि इस गली के निर्माण कार्य पर करीब दो लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसमें लेन-ड्रेन व इंटरलॉक टाइल का काम किया गया है। आगामी दिनों में वार्ड में इसी तरह के और भी कई विकास कार्य करवाए जाएंगे। मौके पर स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता बृज मोहन शर्मा, टैरी बंसल, विकास शर्मा, आदि उपस्थित रहे। संवाद