फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: डिप्टी सीएम के दौरे से पहले उधमपुर में सियासी बवाल, नेकां-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Wed, 24 Jun 2026 03:35 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के मजालता दौरे से पहले उधमपुर के बट्टल मोड़ पर नेकां और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के मजालता दौरे से पहले बुधवार को बट्टल मोड़ पर सियासी पारा चढ़ गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के प्रस्तावित दौरे के विरोध में बट्टल मोड़ पर जुटे थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को लेकर विरोध जताया और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी शुरू हो गई।

हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को काबू में किया। किसी अप्रिय घटना को टलने से बड़ा टकराव बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर तक बट्टल मोड़ क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ गए। एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी का बुधवार को मजालता क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। हालांकि उपमुख्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने काफिले काली पटिया दिखा कर अपना विरोध जताया और दूसरी तरफ खड़े नेकां नेताओं ने उपमुख्यमंत्री के स्वागत में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें