फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विभाग ने जारी किया नोटिस

Sun, 16 Mar 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विधानसभा में रामनगर के विधायक डाॅ. सुनील भारद्वाज द्वारा उठाए गए चैपल नाले पर निर्माणाधीन ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने मुद्दे पर लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेकर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता पीडब्लूडी (आरएंडबी) विभाग चिनाब ज़ोन इंजीनियर अशोक कुमार खोखर की तरफ से कार्यकारी अभियंता पीडब्लूडी (आरएंडबी) डिवीजन रामनगर को जारी नोटिस में कहा गया है कि सूरनी पंचायत को नीली जंद्रोड के माध्यम से तहसील मुख्यालय घोरडी को जोड़ने के लिए नाबार्ड के तहत बनाए जा रहे 40 मीटर लंबाई के चैपल पुल
के क्षतिग्रस्त होने के कारण स्पष्ट किए जाएं।
इस पुल की अनुमानित लागत 237.60 लाख है और इसके सापेक्ष अब तक 75.00 लाख रुपये व्यय हो चुका है। उक्त पुल के एप्रोच के क्षतिग्रस्त होने का मामला रामनगर के विधायक द्वारा चल रहे बजट सत्र में उठाया गया है, जिसमें निष्पादित कार्य की खराब गुणवत्ता को उजागर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें