फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कम उम्र में बढ़ रही दांतों की समस्या, गलत खानपान वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कम उम्र के बच्चों और युवाओं में भी दांतों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। दांतों में दर्द, कैविटी, ठंडा-गरम लगना और दांतों का कमजोर होना आम समस्या बनती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे मुख्य कारण गलत खानपान, मीठी चीजों का अधिक सेवन और दांतों की सही तरीके से सफाई न करना है।
विज्ञापन

जब ज्यादा मीठा या कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाते हैं तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया इन चीजों को अपना भोजन बना लेते हैं और बैक्टीरिया एसिड बनाते हैं जो धीरे-धीरे दांत की ऊपरी परत यानी इनेमल को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह नुकसान अंदर की परत डेंटिन तक पहुंच जाता है और फिर पल्प प्रभावित होने पर दांत में तेज दर्द शुरू हो जाता है। इसे ही आम भाषा में कैविटी कहा जाता है।
सावधानियां
बरतें

कई लोग अस्थायी दुकानों पर दांतों की सफाई करवाते हैं जो सुरक्षित नहीं होता। कुछ समय तक तो थोड़ी राहत मिल सकती है। बाद में गंभीर समस्या पैदा हो सकती है इसलिए दांतों की जांच हमेशा योग्य दंत चिकित्सक से ही करवानी चाहिए।
विज्ञापन



सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। बहुत ज्यादा ठंडी और गर्म चीजों से बचें संतुलित आहार लें समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच करवाएं। सही खानपान और नियमित देखभाल से दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन

-
डा. संदेश रैना , चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें