फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इधर गंदगी के ढेर, उधर डेंगू सवा सेर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को आठ नए मामले आने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। उधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर जमा हो गए हैं। इससे डेंगू और मलेरिया का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नवंबर में भी डेंगू की रफ्तार जारी है। अभी पूरा नवंबर माह पड़ा हुआ है। अगर कुछ दिनों में मौसम करवट बदलता है तो फिर शायद डेंगू के मामलों में कमी देखने को मिले। एक बार फिर से दूसरे दिन ही डेंगू के बुधवार को आठ नए मामले आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को डेंगू से बचाने के लगातार प्रयास जारी हैं। वहीं नए आठ मामले आने के बाद मौजूदा समय में जिले में डेंगू के 230 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक जीएमसी अस्पताल में डेंगू के 1782 टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 230 मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को आए डेंगू के मामले भी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए हैं।
इस संदर्भ में बीएमओ टिकरी डॉ. राजकुमारी का कहना था कि विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाने को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से डेंगू के मामले सामने आए हैं, वहां विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने के साथ ही फॉगिंग भी करवा रही है। उधर
विज्ञापन

डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद सफाई कर्मचारियों की पिछले चार दिनों से हड़ताल के कारण जगह-जगह फैली गंदगी के कारण खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में विभाग की ओर से डेंगू से निपट पाना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। हालांकि विभाग की ओर से जगह-जगह फाॅगिंग के साथ ही साफ-सफाई रखने और एक स्थान पर लंबे समय तक पानी जमा न होने देने को लेकर आम जनता को जागरूक करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन जगह-जगह गंदगी का लगातार जमा रहना परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें