फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के नौ नए मामलों के साथ 501 हुए पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तापमान में गिरावट आने के बावजूद उधमपुर में डेंगू के मामले आते ही जा रहे हैं। वीरवार से लेकर शनिवार तक जिले में कुल नौ नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 501 हो गई है। इनमें ज्यादातर मामले शहर व इसके आसपास के इलाकों में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू का शिकार हुए लोगों के घरों में दवा का छिड़काव करने के साथ जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल दास का कहना है कि पहले के मुकाबले डेंगू का प्रकोप काफी कम हो गया है। बीच में कुछ एक मामले सामने आ रहे हैं। वे भी ऐसे हैं, जिनकी जांच निजी प्रयोगशालाओं में हो रही है। निजी प्रयोगशालाओं में होने वाली जांच के मुकाबले सरकारी प्रयोगशाला में होने वाली जांच अधिक सटीक है। इक्का दुक्का जो मामले सामने आ रहे हैं, तापमान में लगातार जारी गिरावट से कुछ दिनों के भीतर इन पर भी पूरी तरह रोक लग जाएगी। फिर भी लोगों को जागरूक होने के साथ अपना बचाव करने की जरूरत है।
गौरतलब है कि जिले में डेंगू के मामलों की संख्या में तो कमी आई है, लेकिन फिर भी मामले आते ही जा रहे हैं। वीरवार को जिले में कोई भी डेंगू का मामला सामने नहीं आया था। लेकिन, शुक्रवार को एक नए मामले की पुष्टि हुई थी। इसके बाद शनिवार तक कुल नौ नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें