फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाती, मनानू में 15 दिन में एक बार मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। थाती और मनानू गांव में पानी की नियमित सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीण काफी परेशान है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या अब गंभीर हो चुकी है। पहले के मुकाबले सात माह से पंद्रह दिन में एकाध बार पानी की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह, कर्ण सिंह, विशाल शर्मा, मोहम्मद अकरम व बशीर हुसैन ने बताया कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग दूरदराज के क्षेत्रों से पानी ढोने को मजबूर हैं। दिनचर्या की अन्य जरूरतों के लिए पानी पूरा कर पाना कठिन हो रहा है। कई बार सबंधित विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। अगामी दिनों में गर्मी का सीजन शुरू हो जाएगा, जिससे समस्या और विकट हो जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं, परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें