फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंडार-पखलाई सड़क का कार्य जल्द पूरा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने टंडार-पखलाई सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीणों को सूविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2009 से टंडार-पखलाई सड़क का कार्य शुरू हुआ था, जिस पर अभी तक तारकोल नहीं बिछाई गई है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़क दलदल का रूप धारण कर लेती है। इस सड़क का लाभ आधा दर्जन पंचायतों टंडार, सयुना, सत्यालता, धार गद्दियां व पखलाई आदि की दस हजार आबादी को मिलना है। लेकिन वर्तमान में सड़क की दयनीय हालत से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने पीएमजीएसवाई विभाग को कहा कि टंडार-पखलाई सड़क के कार्य में तेजी लाए। गौरतलब है कि रविवार को बारिश के चलते एक बस इस मार्ग में फंस गई थी, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें