फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 50 साल पुराने स्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 हजार से ज्यादा की आबादी को नहीं मिल रही पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

-उपचार के लिए ग्रामीण चिनैनी अस्पताल जाने को मजबूर
चिनैनी। चिनैनी ब्लॉक की पंचायत बश्ट में करीब 50 साल पुराने स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) खोलने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, जिस कारण मरीजों को उपचार के लिए चिनैनी अस्पताल जाना पड़ता है।
पंचायत बश्ट में यदि एंबुलेंस और पीएचसी की सुविधा दे दी जाए तो ग्रामीणों की कई मुश्किल दूर हो जाएंगी। पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, शरीफ खान, प्रदीप कुमार ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर बश्ट के अलावा चलयाड़, बेश्टी, पचौत, करलाह, रैंगी, लोअर कुद तथा अन्य गांवों की करीब 20 हजार आबादी निर्भर है। 50 साल पुराना यह सब हेल्थ सेंटर आज भी निजी इमारत में चलाया जा रहा है। यहां डॉक्टर का पद सेंक्शन ही नहीं है।
विज्ञापन

एंबुलेंस भी न होने के कारण गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज क्षेत्र होने के कारण लोगों को सड़क तक पहुंचने में ही कई घंटे लग जाते हैं। ऐसे में यदि बश्ट में पीएचसी खोल दिया जाए तो यहां अच्छा उपचार मिलेगा और चिनैनी अस्पताल का बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी (बीएमओ) डॉ. सैयद अशरफ बुखारी ने कहा कि लोगों की मांग पर बश्ट में पीएचसी खाेलने का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें