फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, अस्पताल को जोड़ने वाले पैदल मार्ग बंद न करने की मांग

विज्ञापन
 लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारी से मुलाकात करते हुए कांग्रेस का प्रतिनि​धिमंडल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर एक के निवासियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल से मिला। लोगों ने मांग उठाई कि वार्ड एक से अस्पताल को जोड़ने वाले पैदल मार्ग को बंद ना किया जाए। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व सरपंच गायत्री देवी, संजय सिंह, पूर्व पार्षद साजिया, लियाकत अली, नरेश चंद, सुषमा देवी तथा अन्य ने बताया कि चिनैनी में जबसे अस्पताल को नई इमारत में स्थानातंरित किया गया है, तबसे वार्ड एक में एक मार्ग अस्पताल को जाता है। इस पैदल मार्ग को स्थायी बनाना चाहिए। अस्पताल की चहारदीवारी के निकट गेट लगाकर इस मार्ग को लोगों की आवाजाही के लिए जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह पैदल मार्ग छोटा होने के कारण अस्पताल में थोड़े ही समय में आसानी से पहुंचा जा सकता जाते हैं, जबकि दूसरे मार्ग से जाना हो तो करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है। जिन लोगों के पास अपने वाहन नहीं हैं, वे इसी पैदल मार्ग के जरिए आते-जाते हैं। उन्होंने मांग उठाई है कि इस पैदल मार्ग के बीच एक गेट लगाया जाए जिसे समय अनुसार खोला जाए। इससे लोगों की समस्याएं भी दूर हो जाएगी और उनकी आवाजाही भी नहीं रुकेगी।
वहीं एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वह संबंधित अधिकारी से बात करेंगे। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें