फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदराज से आए लोगों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
फोटो...किश्तवाड़ में दुकाने सजी, वाहनों का जाम भी लगा रहा। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में दीपावली के लिए बाजार में मिठाई, बर्तन, आदि दुकानों को खूब सजाया गया। और लोगों ने पूर्व संध्या पर खूब खरीदारी की। इस दौरान मुख्य सड़क मालीपेठ से कुलीद चौक तक वाहनों का जाम भी लगा रहा, जिसको हटाने में यातायात पुलिस लगी रही। दुकानों पर दिन भर भारी भीड़ रही। खासकर दूरदराज के इलाकों से आए लोगों ने बुधवार को ही मिठाई, मोमबत्ती, दीये, पटाखों, आदि खरीदे। इस दौरान शहर में सुरक्षा कड़ी की गई है। थाना प्रभारी आबिद बुखारी ने खुद भी शहर की सुरक्षा का निरीक्षण किया। पटाखों के लिए प्रशासन ने चौगान मैदान को चुना, जहां दुकानें सज गई हैं। उन पर सिर्फ ग्रीन पटाखे ही मिल रहे हैं। संवाद

फोटो...किश्तवाड़ में दुकाने सजी, वाहनों का जाम भी लगा रहा।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...किश्तवाड़ में दुकाने सजी, वाहनों का जाम भी लगा रहा।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें