फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दंदयाल इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के दंदयाल इलाके में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। उसकी पहचान नीलम देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ब्लॉक घोरडी की रहने वाली थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नीलम की मौत को लेकर परिजनों ने गहन जांच की मांग उठाई है। रिश्तेदार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बाबू संसार चंद ने बताया कि देर रात को मामले की जानकारी मिल थी। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचित कर वह सुबह मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पाया कि कमरे में उल्टी की गई है और पूरे कमरे में जहरीले पदार्थ की दुर्गंध भरी थी, जबकि उन्हें बताया गया था कि उल्टियां व दस्त होने से नीलम की मौत हुई है। उनकी मांग है कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर पता लगाए कि आखिर किन परिस्थितियों में नीलम की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें