चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बुधवार की देर शाम को जम्मू श्रीनगर हाईवे के चमप्यारी के निकट स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा हादसे में घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम को एक स्कूटी उधमपुर से चिनैनी की ओर आ रही थी और एक स्कॉर्पियो उधमपुर की ओर जा रही थी। इस बीच चमप्यारी के निकट दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को चोटें आई हैं। मृतक की पहचान मशकूर अहमद के रूप में बताई गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद