चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत समरोली में संदिग्ध परिस्थितियों में तवी नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान सुषमा देवी (40) पत्नी सुभाष कुमार निवासी समरोली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सुबह घर से निकली थी मगर संदिग्ध परिस्थितियों में तवी नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जानकारी मिलते ही चिनैनी पुलिस को सूचित किया। पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने 174 के तहत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।