फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमयू ट्रेन के आगे कूदकर गंवाई जान

Sun, 10 May 2015 11:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर स्टेशन से पांच सौ मीटर दूर जम्मू की तरफ जाने वाली डीएमयू ट्रेन के आगे कूद कर एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा ली। ट्रेन की स्पीड अधिक होने के करण उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।
विज्ञापन


मृतक ने लाल कमीज पहन रखी थी। देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। उसकी उम्र 35-40 साल के करीब बताई जा रही है। हालांकि उसकी जेब से शिव शंकर नाम से एक पहचान पत्र मिला है, जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी बताया जा रहा है।

पहचान पत्र श्री वैष्णो देवी की यात्रा पर्ची है। कोई और प्रमाण्ा नहीं मिला है, जिससे पता चले कि वह उत्तर प्रदेश में कहां का है। हादसे के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएमयू को भी रोक दिया गया।
विज्ञापन


सुबह दस बजे रवाना होने वाली डीएमयू एक घंटे देरी से रवाना हुई। मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। गर्दन दूर गिरी थी। उसकी पक्की पहचान के लिए शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। सभी थानों से भी संपर्क भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें