फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संगूर इलाके में जमीन विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला

Wed, 27 Mar 2024 03:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन पब्लिक स्कूल के पास चल रहा विवाद
विज्ञापन

पीड़ित की पत्नी किरण की संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के कॉमन पब्लिक स्कूल के पास जमीनी विवाद के चलते पांच हमलावरों ने शाम लाल के घर पर होली के दिन हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने निहत्थे शाम लाल पर शटरिंग वाले फट्टे के साथ उस पर जानलेवा हमला किया। इसमें उसे गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन

वहीं हमले के दौरान उनका एक दांत भी टूट गया। पीड़ित के मुताबिक गनीमत यह रही कि उनका इकलौता बेटा आकाश अपने दोस्तों संग होली खेलने गया था, नहीं तो उसकी जान को भी खतरा था। वहीं बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी और छोटी बेटी को भी नहीं बख्शा गया जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आई है। परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। पीड़ित की पत्नी किरण ने संबंधित विभाग से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि उन्हें इंसाफ मिलने के साथ ही हमलावरों को सजा मिल सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें