किश्तवाड़। जिले में मंगलवार को कोरोना के 28 नए मामले मिले हैं। इनमें सभी स्थानीय हैं। उधर, मंगलवार को तीन लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 2075 हो गई है, जिनमें से 1904 स्वस्थ होकर घर लोट चुके हैं। मौजूदा समय में 156 सक्रिय केस हैं। 15 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।