चिनैनी। सुद्धमहादेव चौकी के अंतर्गत सराड़ गांव में शुक्रवार रात को संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान यशपाल (38) निवासी सराड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।