फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष ने पाडर का दौरा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर ने बुधवार ने पाडर का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान पीएचसी अठोली, पंचायत घर और कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इसके अलावा निर्माणाधीन सोहल-कबन, सोहल-उनगई और चिटो सड़क का भी जायजा लिया। कई स्थानों पर ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं जानीं और जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया। बीडीसी चेयरमैन पाडर ठाकुर जानकी नाथ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला। इस दौरान उन्होंने समस्याओं से अवगत करवाते हुए दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने की मांग उठाई। डीडीसी अध्यक्ष ने पंचायत प्रतिनिधियों को नए बनाए गए कोविड केयर सेंटरों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीसी सदस्य किश्तवाड़ जाकिर हुसैन बट और नागसेनी से फेसिल हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें