फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष के जेकेएपी ने ठोका दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अभी तक कोई दावेदारी नहीं जताई गई है। वहीं, नेशनल कांफ्रेस से बागी हुई सदस्य शरीफा बेगम अपने पती के साथ अपनी पार्टी में शामिल हो गई हैं, जिसे देखते हुए अपनी पार्टी के नेता सईद असगर अली ने दावा ठोक दिया है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर अध्यक्ष पद के लिए उमीदवार खड़ा करने का एलान किया है।
विज्ञापन

हालांकि मात्र एक सदस्य होने पर कैसे क्या होगा इसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जानकारी के अनुसार भाजपा के तीनों सदस्यों सहित अन्य निर्दलीय भी समर्थन दे सकते हैं। इसके अलावा नेशनल कांफ्रेस के कुछ सदस्यों का भी जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके लिए 18 फरवरी को होने वाले चुनाव में ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, मढ़वा से निर्दलीय उम्मीदवार जफर उल्ला शेख ने नेशनल कांफ्रेस की निंदा और कांग्रेस नेता गुलाम मोहमद सरूड़ी की तारीफ की। अब ऊंच किस करवट बैठेगा समय की बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें