फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका में चल रहे सफाई अभियान की डीसी ने की समीक्षा

Wed, 14 Feb 2024 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पिछले कई दिनों से नगर परिषद की ओर से पवित्र देविका की गरिमा को बरकरार रखने के लिए लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारी देविका परिसर से लेकर देविका घाट तक सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं देविका नदी को साफ करने के लिए नगर परिषद दो दिन से जेसीबी लगाकर साफ सफाई करवा रही है। डीसी सलोनी रॉय ने देविका का दौरा कर चल रहे सफाई अभियान की समीक्षा की। गौरतलब है कि देविका को साफ करने के लिए नगर परिषद के 20 से 30 सफाई कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से लगातार देविका नदी को साफ करने के लिए जुटे हुए हैं। तो वही जेसीबी द्वारा देविका नदी से कचरा निकालने का कार्य जोरों से चल रहा है। गौरतलब है कि देविका परिसर में स्थित मंदिरों में रोजाना काफी संख्या में शहरवासियों के अलावा बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें