उधमपुर। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने जिले में वर्ष 2025-26 के जिला पूंजीगत व्यय बजट, सीडीएफ और एसएएससीआई के अंतर्गत चल रहे कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
डीसी ने जिले में पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, आरडीडी, जल शक्ति, शिक्षा, पीडीडी और शहरी विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे और नव स्वीकृत कार्यों की क्षेत्रवार, मंडलवार और ब्लॉकवार विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने विभागों को कार्यों की गति तेज करने और आवंटित निधि का अधिकतम और समय पर उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने वर्ष 2025-26 के लिए एसएएससीआई के तहत समग्र भौतिक और वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को चल रही परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी पूर्णता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जुगल किशोर, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह, सहायक विकास आयुक्त ओम प्रकाश और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।