फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी ने सहकारिता, जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। उपायुक्त कुमार अभिषेक ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सहकारिता, जल शक्ति और स्वास्थ्य विभागों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में 28 फरवरी से शुरू होने वाले ह्यूमन पैपिलो मावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य 14 वर्ष की लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से सुरक्षित करना है। उपायुक्त ने कोल्ड चेन प्रबंधन, प्रशिक्षित स्टाफ और टीकाकरण केंद्रों की पहचान से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और जन कल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
सहकारी समितियों के माध्यम से आय सृजन गतिविधियों को बढ़ाने और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पाइपलाइन और अन्य परियोजनाओं की भौतिक प्रगति का जायजा लेते अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं उन्हें तत्काल जनता को समर्पित किया जाए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन
उपायुक्त ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी ढांचे के उन्नयन और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का भी मूल्यांकन किया। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित जल शक्ति, स्वास्थ्य और सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें