रियासी। डीसी अभिषेक कुमार ने मंगलवार को पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं और शिकायतों की समीक्षा के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें बंदूक लाइसेंस का नवीनीकरण और जारी करना, पूर्व सैनिकों की मृत्यु के बाद बैंकों की ओर से पीसीडीए को अतिरिक्त पेंशन के भुगतान का प्रावधान शामिल है। डीसी ने संबंधित बैंकों को निर्देश दिया कि वे लंबित अतिरिक्त पेंशन वसूली मामलों की विस्तृत, केस-वार रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करें। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को रोजगार चाहने वाले पात्र पूर्व सैनिकों का व्यापक डेटा संकलित करने का निर्देश दिया। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और शिव खोरी श्राइन बोर्ड से इस मामले पर चर्चा करने के लिए कहा। संवाद