किश्तवाड़। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने पाडर में अंतर जिला यूटी स्तरीय अंडर-17 लड़कों के क्रिकेट टूर्नामेंट लीग्स ऑफ क्लासिक्स का मंगलवार को शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में प्रदेश के 20 जिलों की टीमों ने भाग ले रही हैं। इसमें युवाओं के बीच एकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। उद्घाटन समारोह में एसडीपीओ पाडर विजय भगत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए खेलों को एक सकारात्मक माध्यम बताया। पहला मुकाबला जम्मू और बांदीपोरा की टीमों के बीच खेला गया। खेल विभाग ने पुनः दोहराया कि खेलों के माध्यम से युवाओं के विकास और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।