फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पात्र लोगों को दिलाएं लाेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Wed, 28 May 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पात्र लोगों को लाेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उपायुक्त सलोनी राय की देखरेख में जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले की विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया।
विकास योजनाओं को अंतिम रूप देने, जनजातीय आबादी को विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याण कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रसली गदेरन, डुडू-बसंतगढ़, मंडलोट पंचायत पचोत ब्लॉक चिनैनी और चप्पर-ए पंचायत ब्लॉक लट्टी-मरोठी आदि पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इनमें गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संबंधित विभागीय अधिकारियों ने समुदाय के सदस्यों के साथ विकास योजनाओं के निर्माण के लिए चर्चा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवा संतृप्ति का महत्व बताया। ग्राम सभाओं के दौरान स्थानीय लोगों ने विकास संबंधी कई मांग और मुद्दे रख प्राथमिकता के आधार पर उनके निवारण की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें