फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: योजना के दिशा-निर्देश का पालन करें, लाभार्थियों को पहुंचाएं लाभ

विज्ञापन
 डीसी कार्यालय में बैठक में उप​स्थित जिला प्रशासनिक अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
उपायुक्त सलोनी राय ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवर को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस दौरान उपायुक्त ने पीएमएवाई-यू के तहत सभी पात्र और लाभार्थियों को कवर करने के लिए योजना के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को योजना प्रावधानों के अनुसार सभी मापदंडों को सावधानीपूर्वक सत्यापित करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे। जन जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए डीसी ने अधिकारियों को योजना के बारे में जनता को शिक्षित करने और आवेदन प्रक्रिया के दौरान उनकी सहायता करने के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उन्हें लक्षित समूहों तक सक्रिय रूप से पहुंचने और साप्ताहिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान, मुख्य योजना अधिकारी मोहम्मद इकबाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें