ईद-उल-फितर और नवरात्रि से पहले, उपायुक्त डोडा का विभिन्न दुकानों का निरीक्षण
डोडा। ईद-उल-फितर और नवरात्र से पहले उपायुक्त डोडा ने समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। खाद्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न दुकानों की जांच की और शहर में यातायात प्रबंधन का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़कों पर दुकानदारों की ओर से अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त आदेश जारी किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये उपाय सुचारू यातायात प्रवाह और सार्वजनिक सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने जनता से त्योहारी सीजन के दौरान शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का भी आग्रह किया। संवाद