जिला उपायुक्त किश्तवाड़ ने आरडीडी के जिला कैपेक्स के तहत निष्पादित कार्यों का सत्यापन किया
किश्तवाड़। जिला उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने मंगलवार को पंचायत बीटी-एक के जेवर इलाके में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग (आरडीडी) के निष्पादित विभिन्न कार्यों का सत्यापन किया। ये निरीक्षण कार्य की गुणवत्ता, स्थायित्व और निर्धारित मानकों के साथ समग्र अनुपालन का आकलन करने पर केंद्रित था। सत्यापन के दौरान उनकी उपस्थिति में संबंधित सहायक कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर ने ऑन-स्पॉट माप किए। टीम ने पारदर्शिता, जवाबदेही और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए निष्पादित परियोजनाओं की गहन जांच की। उनके साथ एसीडी फुलैल सिंह, तहसीलदार किश्तवाड़ निर्भय शर्मा, बीडीओ किश्तवाड़ संजीव कोतवाल आदि मौजूद रहे। संवाद