फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के मिर्जा पहलवान ने जीता ओमाला केसरी दंगल

विज्ञापन
उधमपुर: दंगल मैं पहलवानों के साथ मुख्य अतिथि - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजपा नेता स्वर्ण सिंह राठौर की अध्यक्षता में उधमपुर के ओमाला में शुक्रवार को ओमाला केसरी दंगल का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

दंगल में 51 छोटी-बड़ी कुश्तियां करवाई गईं, जिनमें कई छोटे बड़े स्थानीय पहलवानों के साथ बाहरी राज्यों से आए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने भी दांवपेंच दिखाए। दंगल की तीसरी माली उधमपुर के लड्डन पावर हाउस के पहलवान अजय शर्मा और डोडा के निसार पहलवान के बीच हुई। जबकि, दूसरी माली के लिए जम्मू के लल्लू पहलवान व पंजाब के रवि बेहरा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। ये दोनों कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
वहीं, बड़ी माली के लिए ईरान से आए मिर्जा पहलवान तथा जम्मू कश्मीर पुलिस के नामी पहलवान बिनिया के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। इसे ईरान के पहलवान ने अपने नाम कर लिया। बाद में विजेता व उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा नेता राज कुमार बुच्चा, बीडीसी अध्यक्ष जीवन शर्मा, पार्षद मोहम्मद सरवर, सरपंच राजेश शर्मा, सरपंच दुर्गादास शर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें