फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अस्थायी सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 72 घंटे का सरकार को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
रामनगर। अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते अस्थाई सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे में नगर पालिका के सभी अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, 72 घंटे के अंदर मांगें नहीं मानने पर कामछोड़ हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन भी सौंपा गया।
सोमवार सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय के बाहर अस्थायी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र के नेतत्व में सभी अस्थायी कर्मचारियों ने उन्हें पक्का करने तथा पेंशन लागू करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान ने बताया अस्थायी सफाई कर्मचारी पिछले 17 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं किया। जिसके चलते वे परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्थायी कर्मचारी कई वर्षों से जद्दोजहद कर रहे हैं लेकिन हर बार सरकार की ओर से मांगों को लेकर लॉलीपॉप देकर उनकी हड़ताल समाप्त करवा दी जाती है। 2010 के बाद सफाई कर्मचारी जो पक्के हुए हैं उनकी सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन बंद कर दी गई है। उन्होंने पेंशन लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में बिशन दास, पूर्ण चंद, संजय कुमार , पुष्पा देवी, जीत कुमार, प्रवीण भारती, श्यामलाल अन्य अस्थाई सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें