फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से लोगों को गर्मी से मिली निजात, उमस बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। तीन चार दिनों से बदले मौसम के चलते आसमान पर बादल छाए रहने से जहां दिन में रोजाना हल्की बारिश हो रही है। जिससे तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। बेशक लोगों को चिलचिलाती धूप व गर्मी से निजात मिली है। लेकिन उमस बढ़ जाने से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। लेकिन उसके बावजूद दोपहर तक तेज धूप रहने के बाद दोपहर दो बजे के करीब हल्की बारिश शुरू हो गई जो कि शाम पांच बजे तक रुक रुक कर जारी रही। बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती धूप , गर्मी व उमस से राहत मिली। हल्की बारिश के साथ साथ ठंडी हवाएं भी चलती रही जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते घर से अपने निजी काम के सिलसिले में बाजारों में आने वाले लोग भी छाता लेकर आते जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। आगे भी मौसम कुछ इस तरह से रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें