फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साइबर धोखाधड़ी के शिकार 19 पीड़ितों को 4.15 लाख मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। साइबर पुलिस स्टेशन ने जनवरी के दौरान धोखाधड़ी के शिकार 19 पीड़ितों को 4.15 लाख की राशि वापस करवाई। इससे मानसर, गढ़ी, मजालता, रामनगर, पंचैरी और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के प्रभावित लोगों को काफी राहत मिली। यह वसूली साइबर थाने की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी हस्तक्षेप और संबंधित वित्तीय संस्थानों के समन्वय से संभव हो पाई। उधमपुर पुलिस ने लोगों से साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने और ऐसी घटना की सूचना तुरंत साइबर थाने या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें