फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व

विज्ञापन
udhampur union church ki sadak bahar ki gai lighting - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। यूनियन चर्च में मंगलवार को क्रिसमस का पावन पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवाओं ने कई प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम पेश कर प्रभु यीशु का शांति व प्रेम का संदेश दिया। इसके अलावा विशेष तौर पर केक भी काटा गया। स्किट के जरिये प्रभु यीशु की जीवनी पर रोशनी डाली गई। इस अवसर पर प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ब्रुकलिन मिशन स्कूल, चर्च एलाइव यूथ ग्रुप विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र व छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही बच्चों ने यीशु मसीह का गीत, संदेश अन्य गानों पर नृत्य किया। बच्चों ने नाटक पेश कर प्रभु यीशु का शांति संदेश दिया। इसे देख कर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। नाटक में सांताक्लाज ने नृत्य कर समा बांधा। अंत में बिशप संतोष थामस ने उपस्थित सभी अतिथियों तथा लोगों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। उन्होंने प्रभु यीशु से विश्व व समाज में शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर शांति की तलाश करनी है, क्योंकि हमेें शांति कहीं बाहर नहीं मिलेगी। आधुनिक युग में किसी के पास भी भगवान के लिए समय नहीं है, क्योंकि आज लोग अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वह भगवान को याद नहीं करते। उन्होंनेे सभी से हर रोज भगवान का गुणगान करने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे यूनियन चर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर डीसी डॉ. पीयूष सिंगला, एसएसपी राजीव पांडे, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया व शहरवासी के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें