फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ ने किया गुरूकुल का दोरा

विज्ञापन
श्राइन बोर्ड़ के सीईओ गोल्ड मेडल हासिल करने वाले मास्टर प्रांशु को सम्मानित करते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। वैष्णो देवी मार्ग पर बने गुरुकुल चरण पादुका का शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) अधिकारी रमेश कुमार ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संकाय कर्मचारियों और छात्रों से बातचीत की। सीईओ ने वक्रतुंड का स्वर्ण पदक हासिल करने पर मास्टर प्रांशु को सम्मानित किया।
विज्ञापन

छात्रों से बातचीत में सीईओ ने शिक्षाविदों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी प्रशंसनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने गुरुकुल में श्राइन बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। साथ ही गुरुकुल के छात्र मास्टर प्रांशु शर्मा को सम्मानित किया जिन्होंने मई-जून में संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय, वाराणसी की तरफ से आयोजित कक्षा आठ की परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करके विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मास्टर प्रांशु को वाराणसी में पांच दिसंबर को दीक्षांत समारोह में विश्व विद्यालय ने प्रतिष्ठित वक्रतुंड गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है।
रमेश कुमार ने कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, भाषा प्रयोगशाला, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और सुविधाओं में और सुधार लाने के लिए कहा। वर्तमान में 179 छात्र कक्षा 6 से शास्त्री तक पूरी तरह से आवासीय संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं। जो 2010 में श्राइन बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया। शिक्षा, बोर्डिंग, लॉजिंग, किताबें, यूनिफार्म आदि श्राइन बोर्ड द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं। बोर्ड ने छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों के आयोजन के अलावा गुरुकुल में इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए विस्तृत व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें