फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहाशा बिरादरी की बैठक में प्रदेश उपप्रधान ने समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्र सरकार की ओर से कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी माहाशा बिरादरी की बैठक में प्रदेश उपप्रधान सोमराज कुंडल ने दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को माहाशा बिरादरी की जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. देविंदर कुमार मान्याल मुख्य अतिथि और रामनगर नगर पालिका के अध्यक्ष मक्खन लाल बतौर सम्मानित अतिथि शामिल हुए।
बैठक में बिरादरी उत्थान के लिए चर्चा की और लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया। डॉ. मन्याल ने बताया कि केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद प्रदेशवासियों के लिए कई प्रकार की योजनाए शुरू की हैं। इनमें आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान योजना, मुद्रा लोन योजना सहित दिव्यांगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं हैं।
विज्ञापन

सोमराज कुंडल ने कहा कि कई लाभार्थी योजनाओं की जानकारी नहीं होने से उनका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसके लिए समाजिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस मौके पर राज कुमार, राकेश कुमार, रमेश कुंडल, प्रो. सुखम चंद, मदन लाल, कृष्ण चंद, शिव कुमार, इंस्पेक्टर प्रीतम लाल, संजय कुमार, पंच दर्शन कुमार, कुंदन लाल, दर्शन कुमार व ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें